आज घर का बंटवारा करना था, बांटना था उन्हें अपना सारा सामान
पर सोच में खड़े थे दोनों , कैसे बँटता उनके सर के ऊपर का खुला आसमान ...As the name suggests its "my space" which will contain my thoughts, my creations, my poems..an initiative to express myself...and I strongly believe poetry is one of the strongest arts to convey your message... Pen is mightier than sword...rather your key pad now....Hope you guys enjoy reading it!!!
Monday, August 26, 2013
बंटवारा
Wednesday, July 31, 2013
इंतज़ार
माना कि सारी उम्र के हमसफ़र न बन सके
पर कुछ दूर तो मेरे साथ चलते
इन चंद लम्हों की सोहबत में ही
हम अपनी ताउम्र जी लेते...
माना कि मेरे नाम से तेरा नाम जोड़ा जाना गंवारा न था तुझे
पर ख़त के उन पन्नों पे तो रहने देते
हम उन अल्फाजों की स्याही से ही
अपनी सारी ज़िन्दगी रंग लेते ....
माना कि हमसे मिलना तेरे उसूलों में नहीं
पर हमें इंतज़ार तो बेशक करने देते
तुम्हारे खयालों के होने से ही
हम तेरी मौजूदगी को महसूस करते रहते ....
Monday, May 13, 2013
I live a dream
I live a dream only to swindle some sleep
I hide my tears only to silently weepTuesday, January 1, 2013
Being girl..
There have been lot of
heat waves pouring from all nooks and corners of our Indian society
condemning the brutality of the gang rape and murder of a young
paramedical student in Delhi. There have been innumerous candle
marches, silent protests, agitated rallies followed by speeches and
comments by our politicians. The incidence is horrific indeed raising
your hair to its end and the least we can wish is that no other girl
is afflicted to such a trauma. But may I know, is this the very first
incident happened in our country where a girl instead of being
treated as a human was treated as a commodity to be devoured
voraciously. There are innumerable cases which are happening in and
around us but are not surfacing up lest of fear, humiliation and the
emotional suffering the victim is subjected to post the heinous
crime. A girl's morality and attire are questioned and she is made to
bear the brunt for whatever she is subjected to, possibly justifying
her anguish. I am certainly not making a claim that outrageous
outfits will not provoke culprits' minds but sticking to one's
modesty is not going to help either.
While we are demanding
death penalty or castration in such cases and persistently blaming
police and the judiciary for inaction, what good are we as a society
to offer in such cases, have we ever given a thought over this?
Apart from the chantings and slogans, we really as a society have
much more to do. Let us all introspect ourselves and question us
silently the way we have treated a girl, just like any other human
being or an item of savory. Being a boy do you have guts to accept
your girlfriend or marry her if her morality has been victimized? Can
you accept and let your daughter stay with you in your family despite
what she has faced. If you are a lady will you like to have such a
daughter in law? Will you as a mother confide in your daughter in
such a situation? Its high time that we as a society should stop
considering it as a social stigma which has to labelled on the girl
for an entire life being a rape victim. Let us change the perspective
and stop calling her a victim, whatever happens to her is a
misfortune and let us not trouble that innocent soul by throwing her
out of the society or blaming her for the act. Then only the girls
will have guts to speak up and come up against the atrocities they
suffer. Let us make this society a more friendly place for each and
everyone to live in. I agree to the fact that every girl must get
training so that she can protect herself from the obtrusive evils of
the society. However I really do not hope or aim of a traditional
civilized Bharat of satyug against the current modern India , as we
have to accept the changes with which we are moving ahead. The
changes in terms of culture, attire and ethics are meant for a social
raise and not downfall. Without hurting the religious sentiments of
any, even Rama in satyug had cross questioned the purity of Sita who
left all the royal pleasures just to be with her beloved husband. She
was forcefully abducted by Ravana and Rama asked her to prove her
purity and chastity by passing the agni-pareeksha. More than Rama being maryada purushottam it was Sita who was maryada Stree-uttam I would definitely say..How many of you
would like to torment your wives/ girlfriends to agni-pareekshas just
because some Ravana forces and rapes them for her only mistake that
she is physically weaker than the abducter, is now my question to all
my male friends.
Monday, December 10, 2012
आखरी हसरत
न जाने कितने बरसों से सूनी पड़ी थी उसकी फुलवारी
टूटा घर का सन्नाटा, उसके घर में भी गूंजी एक किलकारी
ओझल हो जाती चेहरे की शिकन, दूर हो जाती सब थकान
चेहरे पे जब भी देख लेती वो अपने प्यारे की मुस्कान
याद है उसे आज भी वो दिन जब उसकी ख़ुशी का कुछ ठिकाना था न रहा
अपनी प्यारी तोतली जबान में जब उसने पहली बार माँ था कहा
उसी माँ का हाथ थामे उसने अपना पहला कदम था बढाया
उसी माँ ने तो उस दुलारे को हाथ में कलम थामना था सिखाया
कितने बार टूटे होंगे क्रिकेट की गेंद से पड़ोसियों के खिडकियों के काँच
लेकिन सबसे लड़ लेती वो, न आने देती अपने बेटे पर कोई आँच
न जाने कितनी बार होमेवोर्क न होने पर उसकी कॉपी थी घर पर वापिस आई
काम क्यूँ नहीं करता तुम्हारा दुलारा शिक्षक ने मांगी थी सफाई
फिर कभी गलती न करना ये कसम भी तो थी उसी ने दिलाई
इसी शर्त पर तो ये बात दुलारे के पापा से थी छिपाई
यही सब याद करते छा जाती है उसकी आँखों में नमी
दुलारा हो चला है इंजीनियर उसे रही नहीं किसी बात की कमी
अपनी मर्ज़ी से उसने अपना नया परिवार है बसाया
अपनी काबिलियत से उसने शोहरत और नाम है कमाया
तरक्की ऐसी की सब दूना हो गया, घर भी एक के दो हो चले हैं
माँ के साथ एक छत के नीचे रहना ऐसे रुढ़िवादी विचार क्या लगते भले हैं !
घंटे घंटे फ़ोन के पास बैठी रहती वो, कभी तो बेटा फ़ोन करेगा
यूहीं दरवाजे के सौ चक्कर लगाती, कभी तो राह भूल यहाँ से गुजरेगा
इसी तरह कट रही थी उसकी अनगिनत सुबह और शाम
न कभी बेटा घर का रास्ता भूला, न ही कभी आया कोई पैगाम
एक रोज़ बेटे के पास किसी शुभचिंतक का फ़ोन था आया
माँ बीमार हैं तुम्हारी- मिल जाओ, ये संदेसा था भिजवाया
बेटा बुदबुदाया, 'न जाने माँ क्यूँ करती हैं फ़ोन बार बार
शायद पैसे चाहिए, ये सोच भिजवा दिए कुछ हज़ार
बेटा अनजान था, शायद इतनी लक्ष्मी तो माँ के घर में भी थी बरसती
लेकिन फिर भी उस माँ की आँखें अपने बेटे की एक झलक के लिए थी तरसती
बीत गए दिन बीते महीने पर उसे मिल न पाई इतनी फुरसत
कि कर आता पूरी अपनी माँ कि वो आखरी हसरत, आखरी हसरत !!
Friday, November 30, 2012
मुझे इंसान बना दो....
कर लो मुझे इंसानों में शामिल कि मुझे ईश्वर का न यूँ दो दर्ज़ा
मत चढ़ाओ मुझपर इतने चढ़ावे कि इसका मैं कभी उतार ही न पाऊँ कर्ज़ा
मत करो सब मिलकर इतने तकादे कि एक गुहार भी मुझ तक न पहुँचे
क्यूँ चलकर दिखाते हो कँटीले रास्तों पे इस तरह, मैं थककर अपनी आंखें था मींचे
मत करो खुद को मूर्ख जाहिर और मुझे सर्व ज्ञानी होने का थमाओ ये बेमानी खिताब
हर एक के सुख-दुःख और परेशानी का मेरे ही मत्थे क्यूँ मढ़ते हो सारा हिसाब
हर ख़ुशी मनाते वक़्त तुम्हें याद आता है अपना घर, दोस्त और परिवार वाला
और ग़मों के वक़्त मेरा साथ चाहिए, क्या हूँ जैसे मैं कोई हाला ....
मेरे लायक कुछ और करने के लिए न बचा तो मुझे दे दिया सृष्टि रचयिता का सम्मान
जानता ही कौन है, मैंने तुझे बनाया है या तूने अपने स्वार्थ के लिए किया है मेरा निर्माण
काश मुझमें थोड़ी सी इंसानियत की तूने छोड़ी होती गुंजाईश
तो दिल खोलकर मैं भी कहीं कर रहा होता कोई तो फरमाइश
इसलिए मुझे तू इंसान ही बना दे,हो जिसमें हाड-माँस और स्पंदन करता गरम रक्त
न ही बनना मुझे तेरा भगवान, कर दे मुझे इस दैविकता से मुक्त, इस दैविकता से मुक्त.....
Tuesday, November 27, 2012
शिक्षा
हमने बचपन की शुरुवात से ही उसे हर चीज़ में अंतर समझना था सिखा दिया।
हर काला सफ़ेद से अलग है, ये रंगों का भेद उसे दिखा दिया ।
हर अंक के मायने एक दूजे से अलग हैं, ये ज्ञान भी उसे रटा दिया ।
हर छोटा बड़े से अलग होता है, ये रचनाओं का भेद भी उसे बता दिया ।
पता नहीं कौन मूर्ख कहता है कि शिक्षा सबको समान करती है
कल उसने जब इंसानों के बीच भेद किया तो हमने उसपर साम्प्रदायिकता का ठप्पा लगा दिया ....
हर काला सफ़ेद से अलग है, ये रंगों का भेद उसे दिखा दिया ।
हर अंक के मायने एक दूजे से अलग हैं, ये ज्ञान भी उसे रटा दिया ।
हर छोटा बड़े से अलग होता है, ये रचनाओं का भेद भी उसे बता दिया ।
पता नहीं कौन मूर्ख कहता है कि शिक्षा सबको समान करती है
कल उसने जब इंसानों के बीच भेद किया तो हमने उसपर साम्प्रदायिकता का ठप्पा लगा दिया ....
Wednesday, May 30, 2012
चंद्रग्रहण
एक रोज़ आकाश के सारे सितारे हो गए दंग
सूरज और चाँद में छिड़ गयी कुछ अजब सी जंग
कौन ज्यादा अनोखा है और किसके निराले हैं अंदाज
वही पहनेगा आज खूबसूरती का ये ताज
पृथ्वी माता पहुंची दोनों को लड़ने से रोक, बढ़ाने उनका हौसला
तो फसी ऐसी मध्यस्त कि निर्णायक बनकर करना पड़ा इन्हीको फैसला
पृथ्वी के सामने ये समस्या थी बड़ी जटिल
दोनों पक्षों ने पेश करना शुरू की अपनी अपनी दलील
दिन की शुरुवात मुझसे ही होती है, हूँ में ऊर्जा देने में दक्ष
मेरे बिन न जीवन होगा, कह सूरज ने रखा अपना पक्ष
बोला सूरज न होता मैं तो ये पौधे युहीं भूखे मर जाते
बिन मेरे तो ये बादल भी पानी नहीं बरसाते
हो तुम क्रोध के प्रतीक, तुम ही पृथ्वी के जीवों को हो झुलसाते
न होता मैं चाँद इतना सुन्दर तो मुझपर इतने गीत न लिखे जाते
ये सुन जब सूरज आग बबूला हुआ और न पाया अपना गुस्सा संभाल
तभी पृथ्वी बनकर आ गई चाँद सूरज के बीच में बनकर एक ढाल
इसी तरह सूरज के क्रोध से पृथ्वी ने चाँद को बार बार है बचाया
आकाश के इसी नज़ारे को हमलोगों ने 'चंद्रग्रहण' है कहलाया
Tuesday, May 15, 2012
एहसास
कल सुबह से ही मैं खुश थी, होठों की हंसी नहीं रही थी थम,
महीनों का वादा पूरा होना था आज, आज था सिनेमा जाने का कार्यक्रम .
ढेरों काम करने हैं आज, शाम की है जोरों पे तैय्यारी
केशों की सज्जा, माथे पे बिंदी और पहनूंगी उसकी दी हुई साड़ी
सज संवर कर बैठी करूँ शाम होने का इंतज़ार
खिड़की पर बैठे मेरी नज़रें उसका रस्ता तके बार बार ...
दूर से एक परछाईं धीमी चाल में मेरी ओर बढ़ी
मेरा मन मचला- चलो आ ही गयी वो खुशनुमा घड़ी
कुछ बोझिल सा मन और आँखों में दिखी एक अधूरी आस
शायद दफ्तर कि थकान या बॉस कि फटकार ने किया था मन को उदास
उसने 'टाई' एक ओर फेकी और अपना झोला एक ओर फेका
पर अफ़सोस इस पूरे कार्यक्रम में उसने मेरी ओर एक बार भी नहीं देखा
मैं भीतर जा पानी का गिलास ले आई
गिलास थामते ही उसने नज़र मेरी ओर घुमाई
उसकी आँखों में कुछ और कसक सी उठी जाग
मेरे चेहरे से नज़र उस कमरे के कोने में गई भाग
न जाने कैसी कश्मकश थी उस कमरे में एक चुप्पी सी छा गयी
मुझसे किस मुह से इनकार करे, उसके मन में दुविधा सी आ गयी
बड़ी देर की चुप्पी को फिर मैंने ही खुद से तोड़ा
अपने दिमाग में चल रही कड़ियों को सलीके से जोड़ा
कहा मैंने 'इतना दूर सिनेमा देखने जाने का काम है बड़ा झंझट वाला
वैसे भी 'टीवी' पर मेरा पसंदीदा 'रिअलिटी शो' है आनेवाला
सोफे पर टिककर चाय कि चुस्की लेकर मजे से 'टीवी' देखेंगे
सिनेमा का मन नहीं हो रहा आज, उसके बारे में फिर किसी और दिन सोचेंगे '
उसके चेहरे की कुछ दूर होती दिखी थकान
तनाव के बादल कुछ हटे तो दिखी उसकी प्यारी सी मुस्कान
उसने टीवी चला दी कुछ हंसी उसके चेहरे पे थी खिली
इस सुन्दर एहसास के साथ में चाय बनाने रसोईघर में चल पड़ी ...
Saturday, May 12, 2012
Passing Cloud
Across the sky I see a passing cloud
For the bright
light looking towards me creating a shroud..
It gets heavier
as it doesn't rain
Efforts of the wind to shove it off go all
in vain..
It gets darker with every ticking clock
The billows stare at
me as if they mock..
I look up the heavens but only in despair
I
just wanna have a glance of that celestial glare..
I keep pretenses to hide my fears
And feel too prudent to shed any tears...
Not yet a drop
is ready to shed
Awaiting a long way yet to be tread...
Miles
to go before I sleep...
And smiles to go before I weep....
Subscribe to:
Posts (Atom)