मद्धिम सा प्रकाश प्रज्ज्वलित कर रहा था एक राह
खिसकाई चटखनी तो दरवाजे ने ली एक ज़ोरदार कराह
कमरे का हर कोना एक सा प्रतीत होता था एक ही परत की वहां जमी थी धूल
ज़मीन पर बिखरे थे मुरझाये हुए कुछ गुलाब के फूल
उसकी लाइ हुई सुनहरी घड़ी का कुछ लग रहा था पुर्जा ढीला
काढ़ी हुई सफ़ेद चादर का रंग कुछ लग रहा था पीला
कोने पर फूटी पड़ी थी चूडियाँ और फर्श पर बिखरा था काजल
आँखों के सामने से गुजरने लगा मेरा बीता हुआ कल........
कुछ ही समय पहले तो शादी को समझने का मैंने किया था प्रयास
आई थी इस घर में गहनों से सजी, ओढ़े लाल लिबास
मेरे भी अनगिनत सपने थे, थे मेरे अनगिनत अरमान
चाहत थी ये पंख फैलाकर मैं भी भरूं ऊँची उड़ान
कुछ रोज पहले की ही तो बात है एक तिनका भी नहीं हिलता था मेरे बिना
अब तो चाहे दो जून की रोटी को तरस जाओ, बदले में मिलती है बस कुंठा और घृणा
कुछ रोज़ पहले की ही तो बात है सुबह भी मेरे भजन की गूंज से ही थी खनकती
मेरे माथे की बिंदी उस सूरज के प्रकाश से ज्यादा थी दमकती
अब तो मेरा मंदिर में जाना भी है निषेध,
भगवान भी इंसान हो गया है शायद...करने लगा है भेद!!
इससे पहले जब कोई मेरा हठ न हो पाता था पूरा
अपनी बात मनवाने के लिए मैं तो बहा देती थी आंसुओं की धारा
अब तो मेरा हर सपना मेरी आँखों के अन्धकार में ही है ढलता
मेरे इन आंसुओं से किसी एक का भी दिल नहीं है पिघलता ?
क्यूँ नहीं कूदने दिया मुझे उस आग में , मैं कम से कम सती तो कहलाती
ये श्वेत रंग की शांति मेरे नसीब तो न लिखी जाती
इस धुंधलके से बाहर झाँका तो लगा वक़्त बहुत तेजी से है गुज़र गया
मेरी खुशियों का खजाना किसी पिंजरे में कैद होकर ही रह गया
तोडूंगी ये पिंजरा मैं लूंगी उस पंछी से उसके पर मांग
दूर खड़ी उस चोटी से मैं भी लगाउंगी ऊँची छलांग
फिर होगी मेरे पैरों तले ज़मीन सर पे खुला आसमान
तोड़ दूंगी सारे बंधन मैं भी भरुंगी ऊँची उड़ान
कमरे का सन्नाटा बरकरार था पर मैंने ढूंढ़ ली थी अपनी राह
चटखनी लगाने से पहले फिर से आई एक ज़ोरदार कराह |
Sahi, Apratim ahe !
ReplyDeletesahi hai!
ReplyDeleteHmm. Very serious subject this time. But good, nicely composed. I have a similar topic in my mind. I will discuss it with you afterwords.
ReplyDeletethe poem is awesome and the way u recited at the stage was beautiful, the poem and u are really worthy of the respect u have got today...
ReplyDeletesuperb poem .... !!
ReplyDeletethank u all so much :) It means a lot!!
ReplyDeleteमेरे माथे की बिंदी उस सूरज के प्रकाश से ज्यादा थी दमकती...
ReplyDeleteभगवान भी इंसान हो गया है शायद...करने लगा है भेद!!!
ये दो पंक्तियाँ बहुत कुछ कह जाती हैं पूरी कविता के बारे में!!
a very well written poem, creates the whole scene in front of eyes, which is still a reality in many parts of india!!
Extra special poem...What An Imagination! Really multi dimensional poem it is ,nicely u hv covered a lot of emotions and situations with some nice words and sentences.
ReplyDeleteGreat !!!
ReplyDeleteबोहोत ही खुबसूरत तरिके से मन कि भावनाओंको को पेश किया है!
ReplyDeletethank u dr prakash, wageesh, vikram and varsha... ur comments have seriously encouraged me and motivated me to write more and better...thank u all!! :)
ReplyDeleteAwesome poem priyaka...Very Heart Touching, well maintained lines, Fantastic creativity.......
ReplyDelete